लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित शारदा नहर में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह के वक्त नहर के आसपास मौजूद लोगों ने जब पानी में शव उतराते देखा तो अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर देखते ही देखते आसपास के क्षेत्र में फैल गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहर किनारे से गुजर रहे राहगीरों की नजर अचानक पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। शुरुआत में लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन पास जाकर देखने पर स्पष्ट हुआ कि वह किसी व्यक्ति का शव है। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए पारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर ...