लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: काकोरी, संवाददाता। पारा इलाके में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने साथियों के साथ मिलकर वैन से उसे अगवा कर लिया। वैन के अंदर ही मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता को वैन से उतारकर आरोपी फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। साथ ही दुष्कर्म के आरोपी और मारपीट करने वाले और वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पारा निवासी युवती का आरोप है कि काकोरी के नरौना निवासी दीपक राठौर से एक साल पहले इंस्टा के जरिए दोस्ती हुई थी। दीपक ने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पिछले कुछ दिनों से युवक शादी...