Lucknow News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: लखनऊ। शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया के जरिए दोनों का संपर्क हुआ था। गाजीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इंदिरा नगर मानस ग्रीन शिव सिटी जरहरा निवासी मोहित रस्तोगी को मुंशीपुलिया के पास से पकड़ा गया है। आरोपी का इलाके की एक युवती से फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। कुछ दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं। मोहित एक सराफा दुकानदार के यहां काम करता है। वह युवती को सेक्टर 14 में स्थित होटल उत्कर्ष ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता को गालियां, मारपीट कर हत्या की धमकी दी थी।
यात्री से छेड़खानी में रिक्शा चालक समेत दो गिरफ्तार लखनऊ। ठाकुरगंज में युवती ने ई रिक्शा चालक और उसके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.