Lucknow News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 5 -- Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता। सैरपुर पुलिस ने बुधवार को महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।सैरपुर एसओ मनोज कुमार कोरी ने बताया कि मंगलवार को एक पीड़िता थाने आई। पीड़िता ने तहरीर दी कि कमलानगर निवासी शिवराम यादव ऊर्फ विवेक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी विवेक को सीतापुर रोड पर दूध मंडी के पीछे से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहां उसने घटना स्वीकार की। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.