Lucknow News: शादी करने से इनकार करने पर युवती को धमकाया
लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: काकोरी में एक युवती ने बातचीत करने वाले युवक के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। शादी से इनकार करने की बात पर आरोपी युवक पीड़िता को ब्लैकमेल करने और जानमाल की धमकी देने लगा। युवती की इंस्टा आईडी हैक कर उस पर आपत्तिजनक मैसेज आदि भेजकर उसकी शादी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश करने लगा। सोशल मीडिया पर बदनाम किया। पीड़िता ने काकोरी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक काकोरी की युवती ने पुलिस को बताया कि शाहपुर निवासी अशोक रावत से उसकी तीन साल से बातचीत होती थी। कुछ समय से अशोक उसे परेशान करने लगा। युवती ने यह बात परिजनों को बताई तो आरोपी ने उससे शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती के शादी से इनकार करने पर आरोपी ने फोन पर धमकियां देनी शुरू कर दीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.