Lucknow News: शहीद पथ पर हादसे में युवक की मौत, काफी देर सड़क पर पड़ा रहा
लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शहीद पथ पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। युवक काफी देर तक सड़क पर लहूलुहान पड़ा रहा। सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले, तो उन्होंने घायल युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त गोमतीनगर विश्वास खंड निवासी शुभम चौधरी (27) के रूप में हुई है, जो पीडब्ल्यूडी में काम करता था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के नंबर के आधार पर उसका पता निकाला और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। बड़े भाई शिवम ने बताया कि शुभम रविवार को वृंदावन योजना स्थित अपने एक अधिकारी के घर गया था। देर शाम वहां से लौटते समय रास्ते में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.