Lucknow News: शहीद पथ पर रसैल वाइपर सांप देख दहशत में आए लोग
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: बारिश के मौसम में सांपों का बिल से बहार आने का सिलसिला शुरू हो गया। बीती रात शहीद पथ पर प्लासियों मॉल के सामने दूसरे छोर पर खतरनाक सांप रसैल वाइपर सड़क पर घूमता देखा गया। यह सांप ट्रैफिक पुलिस के बैरियर से होते हुए सड़क पर पहुंच गया। इस दौरान शहीद पथ से गुजर रहे वाहन सवार सांप देखकर दहशत में आ गए। करीब पांच से छह फीट लंबे सांप देखकर लोग वीडियो बनाना शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर वायरल जहरीले सांप को देकर हर कोई दशहत में आ गया। कुछ देर बाद सांप शहीद पथ से नीचे उतरकर गायब हो गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: मछरी कंपोजिट विद्यालय में सांप देख बच्चों में मची अफरातफरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.