Lucknow News: शहीद पथ पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार डीसीएम, चालक की मौत
लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रात हुई भारी बारिश के बीच शहीद पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्राला में पीछे से जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक अर्जुन यादव (27) की मौत हो गई। अर्जुन अपने किसान परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी शादी के लिए परिवार में रिश्ते देखे जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पीजीआई पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे हुआ। गुरुवार देर रात शहीद पथ पर एक ट्रक-ट्राला खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। उसका चालक वाहन को ठीक कर रहा था। मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद थी और टॉर्च की मदद से गुजर रहे वाहनों को रास्ता दिखा रही थी। इसी दौरान फैजाबाद की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.