Lucknow News: शहीद पथ पर ओवरटेक को लेकर विवाद, कार चालक से मारपीट कर वाहन में की तोड़फोड़
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: सरोजनीनगर,(लखनऊ) संवाददाता। लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शहीद पथ पर ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में थार सवार तीन लोगों ने कार चालक के साथ जमकर मारपीट की और वाहन में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट में कार चालक की आंख में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज जिले की ईडब्ल्यूएस कालोनी, बद्री आवास योजना निवासी मोहित सिंह ने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई की रात करीब 1:45 बजे वह अपनी कार से शहीद पथ होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहे थे। अमौसी एयरपोर्ट जाने वाले फ्लाईओवर से करीब 500 मीटर पहले पीछे से आ रही काले रंग की थार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते हुए उनकी कार में दाहिनी ओर से टक्कर मार दी। इसके बाद थार चालक ने आगे जाकर अचानक ब्रेक लगा दी, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.