लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: रायबरेली रोड, कुर्सी रोड, गोमतीनगर, मकबूलगंज सहित शहर के कई इलाकों में गुरुवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। लेसा उपकेंद्रों के फीडर व ट्रांसफार्मर में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे करीब एक डेढ़ आबादी प्रभावित रहेगी। अंबेडकर विश्वविद्यालय उपकेंद्र सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा। इससे एकता नगर, मीना आवास, गजरियनखेड़ा, ओेम नगर, सबाखेड़ा, अमोल गांव, रायबरेली रोड का कुछ हिस्सा, शहीद नगर, मनिपाल एवेन्यू, सीमा सिटी, रॉयल सिटी, प्रबुद्ध नगर, बिजनौर रोड प्रभावित रहेगा। गोमतीनगर के ग्वारी क्लवर्ट उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे विकासखंड-तीन, पांच, विरामखंड-एक, दो, तीन, चार व ग्वारी गांव प्रभावित रहेगा। यह भी पढ़ें- Patna News: शहर के 35 इलाकों में आज तीन से चार घंटे बिजली कटी रहेग...