लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता शहरों में 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति सचेत किया जाएगा। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने इस संबंध में सभी निकायों को निर्देश भेज दिया है। इसमें लोगों को संचारी रोग से बचाव का तरीका बताया जाएगा। इसमें कहा गया है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान तथा दिमांगी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण पाना है। दस्तक अभियान में 12 से 31 अक्तूबर तक प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। सभी निकायों द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए वार्डवार अभियान चलाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा। अभियान में लोगों को सचेत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...