लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: दुबग्गा के कटौली गांव के खेल मैदान के पास मंगलवार को मिला शव लापता मजदूर मस्तराम (26) का था। वह रविवार दोपहर को घर से दवा लेने की बात कहकर निकला था। पिता ने शव की शिनाख्त दोबारा पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर की। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कटौली गांव निवासी गुरुचरण के मुताबिक बेटा मस्तराम रविवार दोपहर दवा लेने निकला था। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने दुबग्गा थाने में मंगलवार को उसकी गुमशुदगी लिखाई थी। मंगलवार शाम को ही गांव के खेल के मैदान के पास ही मस्तराम का शव मिला था, लेकिन चेहरे पर घाव के निशान, कीड़े पड़ जाने से पिता गुरुचरण बेटे की शिनाख्त नहीं कर सके थे।...