लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: कुर्सी रोड पर एक शराब गोदाम में शुक्रवार तड़के आग लग गई। आग पीछे गोदाम तक पहुंच जाने से अंदर सो रहे दो कर्मचारी फंस गए। लोगों की सूचना पर तुरंत पहुंची दमकल ने आग बुझाकर किसी तरह से अंदर फंसे दोनों कर्मचारी को सकुशल बाहर निकाला। फायर पुलिस का दावा है कि आग की लपटें या धुआं अंदर नहीं पहुंच सका था, जहां कर्मचारी फंसे थे।

क्लिनिक में आग वहीं, मुंशीपुलिया चौराहे स्थित सुख कांप्लेक्स में एक क्लीनिक में एसी के आउटडोर में आग लग गई। दूसरी ओर अलीगंज की फलमंडी के पास एक जूस की दुकान और झोपड़ी आग से जल गई। कुर्सी रोड के अटल तिराहा स्थित धीरज जायसवाल की शराब की दुकान व गोदाम है। शुक्रवार तड़के चार बजे दुकान में आग लगी। सूचना पर दमकलें पहुंचीं। टीम पहुंची तो आग दुकान में लगी थी। उसके अंदर बने गोदाम में दो कर्मचारी अंकित ...