लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: शमन मानचित्र स्वीकृत करा लेंगे.. यह दावा करके अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वाले बिल्डर, भवन स्वामियों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को एलडीए ने गोमती नगर विस्तार में अभियान चलाकर ऐसे बिल्डरों के 10 अवैध निर्माणों को पुनः सील किया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई प्रचलित करने पर कुछ बिल्डर शमन मानचित्र के लिए ऑनलाइन आवेदन तो कर देते हैं, लेकिन उसके बाद आगे की प्रक्रिया में किसी भी तरह की दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं और जानबूझकर प्रक्रिया को लंबित रखते हैं। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा ऐसे भवन स्वामियों के अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रव...