Lucknow News: शक्तिनगर में गड्ढा छोड़कर भूला नगर निगम, रोज चोटिल हो रहे राहगीर
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: अयोध्या रोड से लगे कुकरैल बंधे पर शक्तिनगर की ओर जाने वाली ढाल पर बना गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश के दौरान सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढहने से यहां गहरा गड्ढा हो गया था। इसे ठीक करने के बजाय नगर निगम की टीम काम अधूरा छोड़कर चली गई। करीब 25 दिन बीतने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गड्ढे में गिरकर कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। शिकायत के बाद कुछ दिन पहले नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने गड्ढे में गिरी ईंटें तो निकाल दीं, लेकिन उन्हें सड़क पर ही फैला दिया। इसके बाद मरम्मत का काम बंद कर दिया गया। अब सड़क पर फैली ईंटें और खुला गड्ढा हादसों को दावत दे रहे हैं। -
स्कूली बच्चों के लिए बढ़ा खतरा स्कूली बच्चों पर सबसे ज्यादा खतरा इस रास्ते से गुजरने वाले स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.