Lucknow News: शकुंतला विवि के विद्यार्थी अब 2 नवंबर तक कर सकेंगे परीक्षा आवेदन
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददादाता। डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2026 में होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 नवंबर कर दी है। अब पात्र विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से कोर्स सेलेक्शन करने के साथ परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन कोर्स सेलेक्शन कर परीक्षा आवेदन अनिवार्य रूप से भरने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, जानें कब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.