Lucknow News: व्यापारी से वसूली के आरोप में राज्यकर कर्मी निलंबित
लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ के एक व्यापारी को छापे की धमकी देकर वसूली के आरोप राज्यकर विभाग के कर्मचारी को महंगे पड़ गए। व्यापारी द्वारा की गई गोपनीय शिकायत और साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराई गई ऑडियो क्लिप की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी कर्मचारी विकास वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। अपर आयुक्त प्रशासन धनंजय शुक्ला ने इस संबंध में गत दिवस आदेश जारी कर दिया। विकास वर्मा अभी राज्यकर विभाग के एक खंड में तैनात थे। इससे पहले वे एसआईबी में भी रह चुके हैं। व्यापारी द्वारा की गई शिकायत के इस मामले में कुछ और भी विभागीय लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.