Lucknow News: वेव मॉल के सामने नए बने यू-टर्न की बैरिकेडिंग गिरी, हादसे का खतरा
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: शहर में ट्रैफिक सुधारने के दावों के बीच ट्रैफिक विभाग की खुद की लापरवाही चालकों पर भारी पड़ रही है। सड़कों पर बेतरतीब पड़े यातायात सुरक्षा के उपकरण आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। ताजा मामला पॉलीटेक्निक चौराहे का है। यहां लोहिया पथ से चौराहे की तरफ जाने वाले पुराने यू-टर्न को बंद कर 100 मीटर पहले नया यू-टर्न बनाया गया है। यहां लगाई गई बैरिकेडिंग और प्लास्टिक चैनल कई दिनों से सड़क पर बेतरतीब पड़े हैं। शाम को अंधेरा होते ही खासकर दोपहिया वाहन सवार इनसे टकराकर चोटिल हो रहे हैं। ट्रैफिक कंट्रोल के नाम पर सड़क पर रखे लोहे के बैरियर और सीमेंट के बोलार्ड्स लावारिस स्थिति में पड़े-पड़े जानलेवा साबित हो रहे हैं। पॉलीटेक्निक चौराहे के पास बारिश के कारण यू-टर्न पर बड़ा गड्ढा हो गया था। पीडब्ल्यूडी ने इसे भरा तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.