लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: खदरा इलाके में कुछ दबंगों ने मामूली कहासुनी पर वेल्डर शानू सैफी (40) पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। मदेयगंज पुलिस ने घायल हो अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। साथ ही एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।खदरा निवासी शानू सैफी वेल्डिंग कारीगर हैं। शानू के मुताबिक वह खदरा के बड़ी पकरिया के पास काम कर रहे थे। तभी पानी मांगने की बात पर उनकी खदरा के ही युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दबंग युवकों ने कहासुनी होने पर बर्फ तोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले धारदार हथियार से हमला कर दिया। हथियार आंख के ऊपर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग जुटने लगे। इस पर आरोपी मौके से धमकाते हुए फरार हो गए। मदेयगंज थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी की पहले भी मारपीट हो चु...