लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: चौक इलाके में सोने चांदी के कारखाने में काम करने वाले कारीगर को वेतन मांगना भारी पड़ गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कारखाना मालिक समेत दो लोगों ने कारीगर को तीन दिन तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। युवक ने चोरी छिपे मोबाइल से कॉल करके पिता को पूरे मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। न उसका कुछ पता चल रहा है। पीड़ित परिजनों ने चौक थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक बाराबंकी के गुजरिया निवासी उमानाथ ने चौक थाने में तहरीर देकर बताया कि बेटा आकाश यादव करीब चार साल से चौक स्थित सोने चांदी के कारखाने में काम करता है। उसे 12 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाता था। परिजनों का आरोप है कि वेतन मांगने पर संजय और नवदीप अवस्थी ने आकाश को बंधक बना लि...