Lucknow News: वृद्ध को आया हार्ट अटैक, सीपीआर देकर सिपाही ने बचाई जान
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- सीपीआर देकर सिपाही ने बचाई वृद्ध की जान Lucknow News: महानगर के रहीमनगर में रविवार दोपहर सब्जी लेने आए वृद्ध अनिल कुमार एकाएक बीच सड़क गश खाकर गिर पड़े। यह देख सिपाही संदीप यादव भाग कर पहुंचे। उन्होंने आनन फानन में सीपीआर देकर उनकी जान बचाई और अस्पताल भेजकर परिवारीजनों को सूचना दी। सिपाही की तत्परता से वृद्ध की जान बच गई। वृद्ध के बेटे और परिवारीजनों ने हाथ जोड़कर संदीप का आभार व्यक्त किया। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, अनिल कुमार महानगर सेक्टर-सी में रहते हैं। दोपहर वह सब्जी लेने रहीमनगर आए थे। आलू खरीदकर वह जैसे आगे बढ़े। इस बीच एकाएक सीने में तेज दर्द हुआ। वह गश खाकर सड़क पर गिर पड़े। यह देख रहीमनगर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही संदीप दौड़कर उनके पास पहुंचे। उन्होंने अनिल को सीपीआर देना शुरू किया। करीब डे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.