लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: शराब पार्टी के बाद नशे में वृद्धा के साथ दरिंदगी कर हत्या करने वाले दो आरोपी हरिराम राव और राजेश उर्फ गुड्डू को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मृतका के बेटे ने गांव के दो लोगों पर दरिंदगी कर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। एक गांव निवासी 70 वर्षीय की महिला की बुधवार रात हत्या और दरिंदगी कर शव को 50 मीटर तक घसीटकर लाने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया गया था। मृतका के बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर दरिंदगी कर हत्या किए जाने की शिकायत की थी। इंस्पेक्टर राम बाबू ने बताया कि गुरुवार को आरोपी राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम रावत को हिरासत में लिया गया था। दोनों आरोपी ने कबूल किया कि उन लोगों ने वृद्धा के पास पहुंचकर पहले साथ में शराब पी। फिर नशे में होने के बाद दोनों ने वृद्धा से छेड़छाड़ ...