लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: बंथरा के खुर्रमपुर गांव में छेदना गौतम (65) की हत्या के मामले में पुलिस की चार टीम लगी हैं, जिनमें सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और बंथरा थाने की टीम शामिल हैं। पुलिस की टीमों ने आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे लूटपाट का विरोध, जमीन विवाद समेत अन्य संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। बंथरा के खुर्रमपुर गांव में शुक्रवार सुबह वृद्ध छेदना का खून से लथपथ शव घर के बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला था। बंथरा पुलिस के मुताबिक, महिला का गला चाकू से रेता गया था। यह भी पढ़ें- Banda News: खेत में वृद्धा को पीट उतारा मौत के घाट और लूट ले गए नाक की कील मौके से दो चाकू भी बरामद हुए थे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब इन्हीं साक्ष्यों के साथ सं...