Lucknow News: वृंदावन कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: रायबरेली रोड की वृंदावन कॉलोनी में गुरुवार दोपहर चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। परिवार बेटे का जन्मदिन मनाने पार्क गया था। करीब एक घंटे बाद लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और अलमारी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पीजीआई पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।सेक्टर-7सी निवासी देशराज चालक का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह पत्नी सीमा और दोनों बच्चों के साथ बड़े बेटे गोलू का जन्मदिन मनाने कालिंदी पार्क गए थे। घर में कोई नहीं था। करीब एक घंटे बाद जब परिवार वापस लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे की अलमारी भी खुली पड़ी थी। अलमारी में रखे पत्नी सीमा और उनकी साली के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। जेवरों की कीमत लाखों रुपये बताई जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.