लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। महराजगंज की फरेंदा सीट से विधायक वीरेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता का दायित्व औपचारिक तौर पर स्वीकार लिया। उन्हें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने विधानभवन स्थित पार्टी के आवंटित कार्यालय में यह जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पहले आराधना ही कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता थीं। उन्हें जब प्रदेश की सांगठनिक कमान सौंपी गई तो पार्टी ने वीरेंद्र चौधरी को विधानमंडल दल का नेता नामित कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...