Lucknow News: वीडियो वायरल कर युवती की शादी तुड़वाई
लखनऊ, अगस्त 29 -- Lucknow News: सरोजनीनगर। एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने से उसकी तय शादी टूट गई। आरोपी ने वीडियो लड़के वालों तक पहुंचा दिया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार बहन का विवाह जल्द होना था। इसी बीच किसी ने उसकी बहन का उसके पूर्व परिचित युवक के साथ बातचीत से जुड़ा वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। आरोपी यह वीडियो और फोटो लड़के वालों के परिवार को भी भेज दिए। लड़के वालों ने वीडियो देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन को बदनाम करने और शादी तुड़वाने की नीयत से यह कृत्य किया गया है। सरोजनीनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.