लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की ओर से लालबाग स्थित दयानिधान पार्क में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीएचपी के जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा व प्रचार प्रमुख गणेश शंकर पवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आम, पाकड़, पीपल, नीम आदि के पौधे लगाए। इसके साथ ही पौधों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर शिवाजी नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश कश्यप, मंत्री प्रेम यादव, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्याम सिंह समेत अन्य वीएचपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: विहिप कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, 100 से अधिक पौधे रोपे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...