Lucknow News: विश्वविद्यालयों में आज से नशा मुक्ति अभियान
लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: यूपी के विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में नशा मुक्ति का महाअभियान चलाया जाएगा। छात्रों को नशे से दूर रहने और विश्वविद्यालयों में इसके लिए जन-जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देश भर के 10 हजार संस्थानों के एक करोड़ युवाओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। जिसका सजीव प्रसारण सभी विश्वविद्यालय व कॉलेजों में दिखाया जाएगा।उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि यूपी के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम से जुड़ें और सजीव प्रसारण देखें। आगे हर रविवार को शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्ति अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- पीयू : 75 विद्यार्थी आज पीएम के साथ लाइव स्ट्रीमिंग में जुड़ेंगे नशा मुक्त यूथ फॉर विकसित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.