Lucknow News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: इटौंजा थाना क्षेत्र के अहमदपुर खेड़ा गांव में गुरुवार को एक विवाहिता कलावती (45) पत्नी कल्लू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कलावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा में आशा बहू के पद पर कार्यरत थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: बीमारी से तंग महिला ने फंदे से लटककर दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.