लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: इटौंजा। महिगवां के धरौरा गांव में विवाहिता सीमा (28) ने घर के अंदर बांस की अरगनी में दुपट्टे से गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली। महिगवां थाना प्रभारी राधे श्याम मौर्या ने बताया कि सीमा का विवाह धरौरा गांव के राजेश गौतम से वर्ष 2016 में हुआ था। रविवार की शाम को वह भोजन बनाने किचन में गई थी। काफी देर तक किचन से बाहर न आने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका था। पति घर पर नहीं था। उसका छोटा बेटा कार्तिक और बहन साक्षी घर में ही खेल रहे थे। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -----

प्रॉपर्टी डीलर पर हमले में गिरफ्तारी प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले में तीन गिरफ्तार काकोरी। काकोरी में घर से दुबग्गा ऑफिस जाते समय कार सवार प्रॉपर्टी डीलर इमरान मंसूरी...