Lucknow News: विवाद से खफा होकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
लखनऊ, सितम्बर 14 -- Lucknow News: पारा के नई काशीराम कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक युवक पड़ोसी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक काफी समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और शांति भंग की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, नई काशीराम कॉलोनी निवासी विनोद सोनकर का रविवार रात अजीज अंसारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पत्नी के मुताबिक न्याय न मिलने से नाराज विनोद सोमवार रात 12 बजे कॉलोनी की पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। हंसखेड़ा चौकी प्रभारी मुन्नालाल ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के बाद कुछ देर तक कॉलोनी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.