लखनऊ, सितम्बर 7 -- Lucknow News: ऐशबाग के मौजा भदेवां में सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम को नजूल भूमि के सर्वे के दौरान लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विरोध ज्यादा देर तक नहीं टिक सका और अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का सर्वे पूरा कर लिया। सर्वे में नजूल भूमि पर बनी 117 झुग्गी-झोपड़ियां चिह्नित की गईं। एलडीए अधिकारियों के अनुसार ऐशबाग क्षेत्र में करीब एक लाख वर्गफुट नजूल भूमि है। भूमि के एक हिस्से को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है, जबकि अन्य खाली जमीन पर समय के साथ लोगों ने कब्जा कर झुग्गी-झोपड़ियां बना ली हैं। पूर्व में भी सर्वे के प्रयास हुए थे, लेकिन स्थानीय विरोध के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा था。

परिवारों का आकलन, दस्तावेजों की जांच इस बार अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के नि...