लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: गोमतीनगर विरामखण्ड-5 में स्थित पार्क की बदहाली पर स्थानीय महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। यहां पानी की टंकी वाले पार्क में पाथवे टूटे और पानी की टंकी व झूले खराब हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में पार्क दुरुस्त नहीं हुआ तो महापौर और नगर आयुक्त का घेराव किया जाएगा। महिलाओं ने शनिवार को सुबह पार्क में मीटिंग की। इसके बाद प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक ओपी श्रीवास्तव चुनाव जीतने के बाद एक बार भी मोहल्ले की समस्याओं को जानने के लिए नहीं आए। उनको कई बार समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। क्षेत्रीय पार्षद अरुण कुमार तिवारी ने भी समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया। हालत यह है पार्क के भीतर लगी छोटी पानी की टंकी खराब पड़ी है। उसका कनेक्शन कटा हुआ है। चारों तरफ पेड़ों की टहनियों ल...