Lucknow News: विभूतिखंड थाने के पास कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा
लखनऊ, सितम्बर 4 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। विभूतिखंड थाने के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कार सवार मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार लोहिया अस्पताल की तरफ से ऑटो आ रहा था और कार सवार रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ऑटो को करीब 50 मीटर तक घसीटती ले गई। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार का बोनट क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ऑटो चालक को अस्पताल भिजवाया। उसकी पहचान रूपन के रूप में हुई है, जो गोमती विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.