Lucknow News: विभिन्न सेवाओं के अनुभवी लोग संभालेंगे यूपी के मंडियों की कमान
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजस्व, पंचायती राज, आयकर और रक्षा क्षेत्र में सेवा दे चुके अनुभवी लोग अब यूपी की मंडियों को अपने अनुभव का लाभ पहुंचाएंगे। हाल ही में नियुक्ति पाए ये 116 मंडी सचिव राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से लखनऊ स्थित आईआईसीएमआरटी में शुरू 45 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ पहुंचे हैं। प्रशिक्षण के दौरान सचिवों को अखिल भारतीय अध्ययन भ्रमण पर भी भेजा जाएगा, जहां वे देश की प्रमुख मंडियों और आधुनिक कृषि विपणन केंद्रों की कार्यप्रणाली का अध्ययन करेंगे।
प्रशिक्षण और किसान हितों पर जोर प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करते हुए प्रमुख सचिव कृषि डॉ. एम.के.एस. सुंदरम ने कहा कि राज्य सरकार कृषि विपणन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और किसान हितैषी बनाने के लिए निरंतर सुधार कर रही है। इन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.