लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: पुरनियां के पास लालबत्ती चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने रविवार दोपहर राहुल 28 वर्षीय को कुचल दिया। हादसे के बाद भीड़ ने आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वह कार छोड़कर भाग निकला। राहुल को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार के मुताबिक राहुल सीतापुर के महमूदाबाद का रहने वाला था। यहां पुरनियां के पास मां जागरानी देवी, भाई ओंकार और बहन अनीता के साथ रहता था। उसकी बहन अनीता ने बताया कि राहुल शादियों में ढोल बचाने का काम करता था। इस बीच सहालग न होने के कारण वह मजदूरी कर रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : एक्सयूवी कार ने बाइक सवार को पीछे से मारा जोरदार ठोकर,मौके पर मौत रविवार दोपहर तीन बजे राहुल खाना खाने के बाद घर से निकला काम पर जा रहा था। इस बीच...