Lucknow News: विपरीत दिशा में जाने से रोका तो कार सवार ने होमगार्ड को दिया धक्का
लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: बाजारखाला इलाके में शनिवार रात ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड ने विपरीत दिशा से आ रही कार को रोका। तो कार सवार यह बात नागवार गुजरी। उसने होमगार्ड की कॉलर पकड़ ली और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान कार सवार ने होमगार्ड संग अभद्रता भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रविवार सुबह होमगार्ड ने बाजारखाला थाने में कार सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और कार सीज कर दी। बाजारखाला इलाके के हैदरगंज चौराहे पर शनिवार रात 8 बजे यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस व होमगार्ड हामिद अली लगे थे। इस दौरान एक कार विपरीत दिशा से आ रही थी। वहां ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने उसे रोका और कार सवार को वापस जाने को कहा। इस पर कार सवार होमगार्ड पर भड़क गया। लोगों के मुताबिक कार से उतरते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.