लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने 18 वार्डों के 63 पार्कों में ओपन जिम की सौगात दी है। उन्होंने शनिवार को 13 ओपन जिम का लोकार्पण किया और 50 पार्कों में ओपन जिम की स्थापना का शिलान्यास किया। इसके अलावा दो पार्कों के सुन्दरीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया है। उन्होंने गोमती नगर के विवेक खण्ड-3/127 के सामने स्थित पूजा पार्क में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य व विवेक खण्ड-2 स्थित भवन संख्या 2/561 के सामने पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। ओपन जिम के शिलान्यास व लोकार्पण के लिए राधा कृष्ण मंदिर पार्क, विवेक खण्ड-2 में आयोजित मुख्य समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि ओपन जिम की सुविधा से युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को अपने ही क्षेत्र के पार्कों...