Lucknow News: विधायक आवास से गिरे कटहल से टूटा स्कार्पियो का शीशा, माली को पीटा
लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: भाजपा से लखनऊ पूर्व विधान सभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव के आवास से तोड़ते समय कटहल सड़क से गुजर रही स्कार्पियो पर गिर गया, जिससे स्कार्पियो का अगला शीशा टूट गया। विधायक के माली व अन्य कर्मचारियों ने स्कार्पियो सवार लोगों से माफी मांगी और शीशा बदलवाने की बात कही। आरोप है कि फिर भी स्कार्पियो सवार ने कुछ लोगों को बुला लिया और माली को पीट दिया। विधायक के निजी आवास में घुसकर हमला करने की कोशिश की। कर्मचारी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बहराइच के हरदी मासी गांव का मो. जुबराइल भाजपा के पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव के इंदिरा नगर सी ब्लॉक स्थित निजी आवास पर कर्मचारी है। जुबराइल के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे विधायक आवास परिसर में माली पेड़ से कटहल तोड़ रहा था। इस दौरान जुबराइल तीन अन्य कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.