लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के निर्देश पर दो कृषि विश्वविद्यालयों में तीन सदस्य नामित किए गए हैं। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। हाल में समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए विधायक अभय सिंह को नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या और विनोद चतुर्वेदी व मनीषा को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रबंध समिति में सदस्य नामित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...