Lucknow News: विधानभवन के पास दो युवकों ने आत्मदाह का प्रयास किया, पुलिस ने वक्त रहते बचाया
लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता । विधानभवन के नजदीक शुक्रवार दोपहर दो युवकों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि माचिस जलाने से पहले ही मौके पर तैनात पुलिस और आत्मदाह निरोधी दस्ते के जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की पहचान दुबग्गा निवासी राम गणेश और सतीश गौतम के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर हजरतगंज कोतवाली लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई。
आत्मदाह का कारण एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा के अनुसार, पूछताछ में दोनों युवकों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और विरोध जताने पर उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। उनका कहना था कि उन्होंने तहसील से लेकर स्थानीय थाने तक शिकायतें दर्ज कराईं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.