Lucknow News: वार्षिक खेलों में पूर्व पुलिस अधिकारियों ने दिखाई प्रतिभा
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: लखनऊ। पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के तत्वाधान में महानगर स्थित पीएसी के चंद्रशेखर आजाद स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभा दिखाई। अलग-अलग आयु वर्ग में पुलिस अधिकारियों को विजेता घोषित किया गया। शुभारंभ सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक तथा संगठन के अध्यक्ष एके जैन ने किया। तीन किमी पैदल चाल के 70 से 80 वर्ष आयु वर्ग में महिला वर्ग में मिथिलेश सिंह तथा पुरुष वर्ग में अनिल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रामजी लाल निरंजन तथा ओपी तिवारी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 60 से 70 आयु वर्ग में धनेश प्रसाद प्रथम, शिवादीन सिंह द्वितीय सुरेंद्र चौबे तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में राम शब्द यादव प्रथम, हरिहर सिंह द्वितीय, रामलाल यादव तृतीय रहे। म्युजिकल चेयर रेस में सुरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.