Lucknow News: वादे के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने कुबहरा रोड के नहीं भरे गड्ढे
लखनऊ, सितम्बर 11 -- Lucknow News: पीडब्ल्यूडी ने कमालपुर बिचलका से कुबहरा गांव तक करीब 600 मीटर अधूरी सड़क के गड्ढे भरने का वादा शुक्रवार को पूरा नहीं किया। सुबह से शाम तक किसान इंतजार करते रहे लेकिन इस कच्चे मार्ग पर एक ठेलिया मिट्टी डालने भी कोई नहीं आया। जबकि गुरुवार को डीएम, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी द्वारा गड्ढे भरे जाने के आश्वासन के बाद ही किसानों ने अपना 22 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना समाप्त किया था। शुक्रवार को कच्ची सड़क पर गड्ढों को भरने का काम शुरू न होने पर किसानों ने खुद को ठगा का महसूस किया। किसानों ने बताया पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार से बात हुई तो उन्होंने किसी को बताया की मजदूर नहीं मिले, तो किसी कि डम्फर नहीं मिलने की बात कही। दोपहर में फोन किया गया तो बारिश का बहाना बना दिया। किसी का तो फोन ही नहीं उठाया。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.