लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से एचपीवी एवं कैंसर जागरूकता विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. राम मिलन ने की, जबकि प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. अनीता तिवारी ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रकांत कुशवाहा ने विद्यार्थियों और प्रतिभागियों से संवाद करते हुए कैंसर की रोकथाम, उपचार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, सकारात्मक सोच और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया जाए, तो कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक उपचार पद्धतियों के बारे में भी जानका...