लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में वर्षों से जमे कर्मचारियों का इस बार बड़ी संख्या में स्थानांतरण किया गया। तबादला किए जाने के बावजूद भी कर्मचारी नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने से आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में अब उनके नियंत्रक अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि वह तत्काल उन्हें कार्यमुक्त कर नए को कार्यभार ग्रहण कराएं वरना विभागीय कार्रवाई होगी।

स्थानांतरण प्रक्रिया बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में तैनात करीब 600 कर्मचारियों का इस स्थानांतरण सत्र 2026 में तबादला किया गया। करीब आधे कर्मचारी ऐसे हैं, जो अभी तक अपने नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग देने नहीं गए। निदेशालय स्तर से इनके आंकड़े भी जिलों व मंडल में तैनात अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे म...