Lucknow News: वर्चस्व की रंजिश में युवक को मारी गोली, हमलावर फरार
लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में सआदतगंज के यासीनगंज इलाके में शुक्रवार देर शाम मोबाइल पर बात कर रहे चौक फूलमंडी निवासी अब्दुल खान उर्फ गप्पू (24) को एक बदमाश ने गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया और भीड़-भाड़ वाले इस क्षेत्र में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, तब तक हमलावर फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही सआदतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अब्दुल खान का आमान उर्फ मुन्ना से पुराना विवाद है और वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच अक्सर तनातनी रहती है। आरोप है कि शुक्रवार देर शाम मुन्ना यासीनगंज स्थित महादेव मंदिर के पास मोबाइल पर बात कर रहे गप्पू के नजदीक पहुंचा औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.