Lucknow News: वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजनाओं की पंजीकरण अवधि बढ़ी
लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के अंतर्गत भूखण्डों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 03 दिन बढ़ा दी गई है। बैंक अवकाश एवं आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इच्छुक लोग 27 अक्तूबर, 2026 तक पंजीकरण करा सकेंगे। दोनों योजनाओं को लेकर अभी तक आवेदकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि माह के चौथे शनिवार एवं रविवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश के कारण आवेदकों को पंजीकरण धनराशि जमा करने में असुविधा हो सकती थी। इसे ध्यान में रखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि 03 दिन बढ़ाकर 27 अक्तूबर, 2026 कर दी गई है, ताकि इच्छुक आवेदकों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सके। यह भी पढ़ें- Lucknow News: नैमिष नगर और वरुण विहार में दोबारा पंजीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.