लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित 'आपका विधायक, आपके द्वार' अभियान के 179वें सप्ताह के तहत रविवार को न्यू गुड़ौरा क्षेत्र में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 75 लोगों की आंखों की जांच हुई। इनमें से 60 जरूरतमंद वरिष्ठ जनों को डॉ राजेश्वर सिंह की पहल पर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं सोनाली वर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, सोनाली रावत व ईशा खरे को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 191वें बॉयज यूथ क्लब और 129वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...