Lucknow News: वजीरबाग-मौलवीगंज में उफनाया नाला, घुटनों तक पानी में फंसे लोग
लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: शुक्रवार को हुई बारिश ने नगर निगम की नाला सफाई व्यवस्था की हकीकत फिर उजागर कर दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत वजीरबाग और मौलवीगंज क्षेत्र में देखने को मिली, जहां नाला उफनाने से सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया और पूरे इलाके में सैलाब जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली बारिश के बाद ही नाले का पानी सड़कों पर आ गया। जलभराव के कारण सुबह दफ्तर जाने वाले लोग घरों में फंसे रहे, जबकि स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने नगर निगम को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नागरिकों में नाराजगी रही。 यह भी पढ़ें- लखनऊ में आज भी तेज बारिश का येलो अलर्ट; छाता लेकर निकलें, अगले 4 दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.