Lucknow News: वक्त के थपेड़ों से झकझोरा लेकिन डिगा नहीं चन्दर का आत्मविश्वास
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: मदर सेवा संस्थान की ओर से एकल नाटक 'सारा जहां हमारा है' का मंचन कैसरबाग स्थित बलराज साहनी सभागार में हुआ। नाटक का लेखन और निर्देशन रंगकर्मी किरन लता ने किया। नाटक 'सारा जहां हमारा है' लखनऊ की पहचान कही जाने वाली गंगा-जमुनी तहजीब के ताने-बाने पर आधारित एक बेहद मार्मिक और प्रेरणादायक कहानी है। कहानी का मुख्य पात्र चन्दर एक अनाथ है, जो अमीनाबाद में पला-बढ़ा और लखनऊ की तंग व ऐतिहासिक गलियों में उसका बचपन बीता। गरीबी और अभावों के तीखे थपेड़ों ने उसे वक्त-वक्त पर अंदर से झकझोरा, लेकिन वे उसके फौलादी आत्मविश्वास को डिगा नहीं सके। जीवन के हर मोड़ पर टूटकर बिखरने के बाद भी चन्दर हिम्मत नहीं हारता, बल्कि हर बार दोगुनी मजबूती के साथ उठ खड़ा होता है।मंच पर मुख्य भूमिका में कलाकार महेश चंद्र देवा ने अपने सधे और जीवंत अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.